
क्रूरता पूर्वक ले जा रही 5 गायों सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
धमतरी। थाना मगरलोड को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अमलीडीह में सफेद रंग के बिना नंबर के पिकअप बुलेरो वाहन में कुछ लोग गायों को भरकर बिना चारा-पानी के क़त्ल करने के नियत से परिवहन कर रहे हैं।सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुँची और घेराबंदी कर चारों आरोपी वाहन सहित पकड़े गये।मौके पर से वाहन से 5 नग गायों को सुरक्षित बरामद किया गया, गवाहों के समक्ष पूछताछ में आरोपी चांद कुर्रे ने बताया कि वह अपने साथियों विकास आडिल,दुर्गेश ध्रुव एवं लीलाराम के कहने पर गाड़ी लेकर अमलीडीह आया था। वहीं से जानवरों को ढूंढकर पिकअप में भरने का कार्य किया गया।संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहने पर आरोपीगणों द्वारा कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका,आरोपी के विरुद्ध धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।


