नेशनल हाईवे पर स्ट्रीट लाइट मरम्मत कार्य प्रारंभ

धमतरी। हाइवे के बीच पोल के खंभों पर बैनर, पोस्टर, होर्डिंग अवैध रूप से लगे होने के कारण लाइट खराब होने और मरम्मत करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है,इसको देखते सभी प्रकार के होर्डिंग और पोस्टर को निकाला जाएगा। ताकि लाइट का सुधार कार्य आसानी से हो वही बिलाई माता मंदिर के समीप शुक्रवार और शनिवार को पोस्टर, बैनर निकाला गया। निगम ने नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तकनीकी टीम सक्रिय हुई और हाईवे किनारे लगे खराब स्ट्रीट लाइटों की जांच एवं मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। स्ट्रीट लाइटों की नियमित देखरेख और समय पर मरम्मत से जहां सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं में कमी आएगी, वहीं नागरिकों को रात्रिकालीन समय में सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुविधा प्राप्त होगी। निगम ने नागरिकों से अपील कि यदि किसी भी स्थान पर स्ट्रीट लाइट खराब मिलती है तो इसकी सूचना तत्काल नगर निगम को उपलब्ध कराएं, ताकि त्वरित समाधान किया जा सके।निगम ने कहा कि शीघ्र ही नेशनल हाईवे के पूरे मार्ग पर सभी स्ट्रीट लाइटें पूरी तरह दुरुस्त करने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *