
धमतरी ।राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत 12 सितंबर को बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा शंकरदाह ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में खाताधारकों के खातों की पुनः-केवाईसी प्रक्रिया पूरी की गई।भारतीय रिज़र्व बैंक, रायपुर की क्षेत्रीय निदेशक रीनी अजीत एवं वित्तीय समावेशन और विकास विभाग, केंद्रीय कार्यालय, आरबीआई की प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक ने शिविर का अवलोकन कर प्रगति की समीक्षा की।स्थानीय निवासियों, व्यापार प्रतिनिधियों और बैंक अधिकारियों से चर्चा कर केवाईसी विवरण के पुनः सत्यापन की आवश्यकता पर बल दिया।साथ ही प्रतिभागियों को री-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु प्रोत्साहित किया, ताकि निर्बाध रूप से बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलता रहे।शिविर के दौरान भारतीय रिज़र्व बैंक एकीकृत लोकपाल योजना 2021 एवं दावा न की गई जमाराशियों की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही डिजिटल धोखाधड़ी की रोकथाम हेतु सुरक्षित सलाह भी साझा की गई।इस अवसर पर विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे, जिन्होंने ग्रामीणों को पुनः केवाईसी प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया।


