प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

कांकेर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोड़ेजुंगा में सुबह 11 से 3 बजे तक एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा,रोजगार अधिकारी ठाकुर ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में सिक्युरिटी गार्ड के 200 पद, सिक्युरिटी सुपरवाइजर के 25 और फिल्ड ऑफिसर के 50 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।इच्छुक आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर या ई-रोजगार के पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन https://erojgar.cg.gov.in पर अपना सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसकी सूचना पृथक से फोन के माध्यम से आवेदक को दी जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *