आवास से आजीविका तक

मसानडबरा आवास कॉलोनी बनेगी कमार समाज की पहचान ,36 परिवारों को मिलेगा सुरक्षित व सम्मानजनक जीवन, सामाजिक-आर्थिक उत्थान की दिशा में ऐतिहासिक पहल

धमतरी। जिला के अंतिम छोर सुदूर वनांचल में स्थित ग्राम मसानडबरा, जो ग्राम पंचायत सांकरा के आश्रित हैं।विशेष पिछड़ी जनजाति कमार समुदाय के लिए प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत पक्के मकानों का निर्माण किया जा रहा है,यह कमार जनजाति के रहन-सहन और मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। यह देश की दूसरी तथा प्रदेश की पहली प्रधानमंत्री जनमन आवास कॉलोनी है, जो कमार समुदाय के सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर जीवन स्तर की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।योजना अंतर्गत जिले में कमार परिवारों 1481 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें से लगभग 66 प्रतिशत कार्य संपन्न हो गया है। अब तक 23.90 करोड़ रुपये की राशि प्रदाय की जा चुकी है। 

कॉलोनी को मॉडल बसाहट के रूप में विकसित करने की योजना
. सभी आवास एक ही डिज़ाइन में पक्के मकान, आकर्षक टाइल्स और रंग-रोगन के साथ
. प्रत्येक मकान में स्वच्छ शौचालय और पेयजल की सुव्यवस्था
. प्रत्येक बाड़ी में फलदार वृक्षारोपण
. कॉलोनी परिसर में सीमेंट कंक्रीट सड़क, सार्वजनिक गार्डन, बच्चों के लिए झूलाघर और हाईमास्ट लाइट
. स्थानीय परंपराओं के सम्मान में गार्डन परिसर में देवगुड़ी की स्थापना आजीविका संवर्धन कमार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु विभिन्न आजीविका गतिविधियों को योजना से जोड़ा गया है।
. किराना दुकान और केश-सज्जा (सेलून) संचालन
. सामूहिक मुर्गी पालन और सुअर पालन हेतु शेड निर्माण
. लिलांज नदी में स्टॉप डेम बनाकर मछली पालन को बढ़ावा देना शामिल है।इससे न केवल आजीविका के साधन विकसित होंगे बल्कि समुदाय की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी।कलेक्टर ने कहा कि यह कॉलोनी न केवल आवास उपलब्ध करा रही है, बल्कि जीवन स्तर में सुधार, आजीविका संवर्धन और सामाजिक सम्मान की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। जिला प्रशासन का प्रयास है कि एक आदर्श और आत्मनिर्भर मॉडल कॉलोनी के रूप में विकसित किया जाए, जिससे कमार समुदाय की नई पीढ़ी के सपनों को साकार किया जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *