
मात्र 5 रुपए में भोजन की सुविधा श्रमिक हितैषी कदम
धमतरी। कलेक्टर के मार्गदर्शन में श्रम विभाग द्वार अग्रसेन भवन में श्रमिक स्वास्थ्य परीक्षण, पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविर का आयोजन हुआ।मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महापौर ने श्रमिकों को श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।श्रम अन्न सहायता योजना के तहत मात्र 5 रुपए में भोजन की सुविधा को श्रमिक हितैषी कदम है। श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना अंतर्गत तीन हितग्राहियों को चेक वितरित किए गए,भुगतान डीबीटी के माध्यम से होगा।

श्रम पदाधिकारी ने बताया कि मोबाइल मेडिकल यूनिट से 75, कर्मचारी राज्य बीमा निगम से 300, स्वास्थ्य विभाग से 72 और आयुष विभाग से 120 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां दी गईं। साथ ही 15 नए हितग्राहियों का पंजीयन एवं एक हितग्राही का नवीनीकरण किया गया।श्रम पदाधिकारी ने श्रमिक कल्याण की दिशा में की गई उपलब्धियों का उल्लेख किया तथा श्रमिकों के बच्चों के लिए निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग की जानकारी दी।इस अवसर पर महेन्द्र पंडित,मनसुख अग्रवाल,विजय शर्मा,राजेश सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी व श्रमिक उपस्थित रहे।


