
धमतरी ।योजनाओं के संतृप्ति हेतु चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा शंकरदाह ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें खाताधारकों के खातों की पुनः-केवाईसी प्रक्रिया पूरी की गई।भारतीय रिज़र्व बैंक, रायपुर की क्षेत्रीय निदेशक रीनी अजीत एवं वित्तीय समावेशन और विकास विभाग, केंद्रीय कार्यालय, आरबीआई की प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक ने शिविर का अवलोकन कर प्रगति की समीक्षा की।स्थानीय निवासियों, व्यापार प्रतिनिधियों और बैंक अधिकारियों से चर्चा की।प्रतिभागियों को री-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु प्रोत्साहित किया,ताकि निर्बाध रूप से बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलता रहे।प्रतिभागियों को भारतीय रिज़र्व बैंक एकीकृत लोकपाल योजना 2021 एवं दावा न की गई जमाराशियों की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही डिजिटल धोखाधड़ी की रोकथाम हेतु सुरक्षित सलाह भी साझा की गई।शिविर में शंकरदाह सहित आसपास के क्षेत्रों के निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आम जनता द्वारा उठाए गए प्रश्नों का विधिवत समाधान किया गया। इस अवसर पर विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे,ग्रामीणों को पुनः केवाईसी प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया ।


