महिला सशक्तिकरण के लिए जागरूकता अभियान

कांकेर।जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र (हब) महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सरकार की योजना के अंतर्गत महिला केंद्रित विषयों पर 2 से 12 सितम्बर तक 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इसके तहत महिलाओं एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोटगांव में किया गया।बालिकाओं को स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित विभिन्न जानकारियां जैसे- खान-पान, शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए जरूरी पोषक तत्वों की  जानकारी दी गई। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन 181, घरेलू हिंसा, टोनही प्रताड़ना अधिनियम, नोनी सुरक्षा योजना, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम आदि योजनाओं के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *