
छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक
रायपुर। सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीरों को 25 हजार रूपए से पुरस्कृत किया जाएगा।एक राहवीर को अधिकतम पांच बार मिल सकेगा।छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में राहवीर योजना की समीक्षा करते हुए परिवहन मंत्री ने कहा घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीरों को स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाए। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भारत सरकार की राहवीर योजना का क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।योजना के बेहतर क्रियान्वयन में स्वयंसेवी संगठनों तथा स्कूल, कॉलेजों में भी विद्यार्थियों को इस संबंध में जागरूक किया जाए।मालवाहक वाहनों में यात्री ढोने पर सख्त कार्यवाही की जाए। सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए लोगों को हेलमेट का प्रयोग चार पहिया वाहन में यात्रा करने वाले को सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से होना चाहिए। आवारा पशुओं को हटाने और राहवीर योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए राज्य के प्रमुख सड़कों में होर्डिंग लगाने और सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता के लिए कंटेन्ट तैयार करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भारत सरकार की राहवीर योजना के क्रियान्वयन के लिए कलेक्टरों की अध्यक्षता गठित की गई है। समिति में मिलने वाले प्रस्ताव की समीक्षा कर पुरस्कार के लिए राहवीरों का चयन किया जाएगा। यह समिति राज्य के सभी पुलिस थानों और अस्पताल से जानकारी लेकर प्रत्येक प्रकरण की समीक्षा करेगी। मूल्यांकन समिति में जिला कलेक्टर के अलावा पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अधिकारी और जिला परिवहन अधिकारी शामिल होंगे। यह समिति राहवीरों को पुरस्कृत करने के लिए संबंधित प्रकरण परिवहन आयुक्त को भेजेंगे,प्रकरणों के परीक्षण के बाद संबंधित राहवीरों को डीबीटी के माध्यम से पुरस्कार राशि भेजी जाएगी।एनएचएआई के अधिकरियों ने बताया कि सभी टोल नाकों के आसपास अनियंत्रित गति पर चल रहे वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही के लिए 22 पेट्रोलिंग टीम गठित की गई है। ये टीमें महत्वपूर्ण सड़कें जहां भारी वाहनों का अत्याधिक ट्रैफिक होता है, वहां रोड क्लिरेंस करती है तथा आवारा पशुओं के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के लिए सड़कों से हटाने का काम करती है और पशुओं को काउ केचर टीम को सौंप देती है।राज्य में 113 काउ केचर टीम गठित की गई है।अंतरविभागीय लीड एजेंसी सड़क सुरक्षा के अध्यक्ष संजय शर्मा ने समग्र सुरक्षा परिदृश्य पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।


