श्री रामलला दर्शन के लिए रवाना

तीर्थ यात्रियों की बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

धमतरी। महापौर रामू रोहरा और अध्यक्ष अंगीरा ध्रुव ने सुबह जनपद परिसर से तीर्थ यात्रियों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।महापौर ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।अध्यक्ष जनपद पंचायत, अंगीरा ध्रुव, उपाध्यक्ष केशव राम साहू, जनपद सदस्य जनप्रतिनिधि, सीईओ जनपद सहित पंचायत और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे। राज्य के राम भक्तों के लिए निःशुल्क श्रीराम के दर्शन हेतु श्री रामलला दर्शन योजना की शुरुआत की गई है । ट्रेन के माध्यम से प्रत्येक जिलों से चयन कर दर्शन हेतु ले जाया जा रहा है। इस योजनाएं न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के प्रति लोगों की रुचि बढ़ाती हैं, बल्कि उन स्थलों का अनुभव करने का मौका भी देती हैं जिन्हें वे सामान्यतः आर्थिक कारणों से नहीं देख पाते।

श्रद्धालुओं ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि इस योजना से हम लोगों का श्रीराम के दर्शन करने का सपना पूरा हो रहा है।छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने, वहां रहने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था रहेगी। ट्रेन में टूर एक्सपर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *