धमतरी।कलेक्टर ने कहा कि “प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत दी जा रही यह सुविधा मत्स्यजीवियों के परिवारों के लिए सुरक्षा कवच है।सहायक संचालक,ने बताया कि नगरी विकासखण्ड के ग्राम सांकरा निवासी मां दन्तेश्वरी मछुआ सहकारी समिति मर्यादित के सक्रिय सदस्य का मृत्यु सड़क दुर्घटना के कारण हो गया था। इसी परिप्रेक्ष्य में पीएमएमएसवाय जीएआईएस इंश्योरेंस सेल, एनएफडीबी हैदराबाद द्वारा 5 लाख रूपए की बीमा राशि स्वीकृत कर प्रदाय की गई।इस योजना के अंतर्गत बीमित मत्स्यजीवियों की मृत्यु अथवा स्थायी अपंगता की स्थिति में 5 लाख रूपए, अस्थायी अपंगता होने पर 2.5 लाख रूपए तथा चिकित्सा व्यय हेतु 25 हजार रूपए तक का मुआवजा देने का प्रावधान है।


