
रजत महोत्सव पोर्टल पर प्रविष्टि अपलोड करने विभागों को निर्देश
धमतरी। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा आगामी जनवरी माह में जिले में भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित होगी। यह कई वर्षों बाद जिले में होने जा रही है। विद्यालयों और महाविद्यालयों में पात्र युवाओं को पंजीयन हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए।मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रोमा श्रीवास्तव को पंचायतों की आय बढ़ाने के लिए कर वसूली करने तथा बड़े ग्राम पंचायतों के चौक-चौराहों पर विशेष सफाई व्यवस्था करने कहा।जिला शिक्षा अधिकारी को विद्यार्थियों को समय पर पुस्तक वितरण और आगामी माह के प्रथम सप्ताह से तिमाही परीक्षा शुरू कराने कहा।
वन विभागीय प्रकरणों के त्वरित निराकरण की अपील विभागीय अधिकारी यदि समस्याओं के समाधान हेतु संपर्क करेंगे तो जिला स्तर से संबंधित कार्यों का शीघ्र निराकरण किया जाएगा।
जनगणना 2027 पूर्णतः डिजिटल होगी जनगणना दो चरणों में की जाएगी। पहला चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना होगा जबकि दूसरा चरण जनसंख्या गणना का होगा। एसडीएम, तहसीलदार और सीएमओ नगरपालिका को समय पर जानकारी देने के निर्देश दिए गए।विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत घरों पर सोलर पैनल लगाने की कार्यवाही करने को कहा।बताया कि 3 किलोवाट का यूनिट लगाने से 1-2 वर्ष में ही लागत की राशि वापस हो जाती है।किसानों को विविध फसलों की खेती हेतु प्रेरित करने निर्देश।


