
धमतरी। कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देश दिए कि आगामी 2 से 10 अक्टूबर तक ग्राम सभाओं का आयोजन कर वृक्षारोपण और स्वच्छता कार्यक्रम संचालित किए जाएं। सचिव “समर्थ पंचायत पोर्टल” के माध्यम से कर वसूली का ऑनलाइन एंट्री करें तथा करारोपण अधिकारी अधिकतम वसूली सुनिश्चित करें। कम कर वसूली पर पंचायत सचिवों के विरुद्ध वेतन रोकने व कारण बताओ नोटिस जारी की जाएगी।जिले में ऐसे पीएम आवास (ग्रामीण) जो प्लिंथ स्तर पर लंबित हैं, शीघ्र पूरा की जाए।नगरी और मगरलोड विकासखंड की कई पंचायतों में कमजोर प्रदर्शन पर विशेष निर्देश दिए गए।
अटल सुविधा केंद्र भोथापारा, ठेनही, बोरई एवं फरसिया के कार्य एक माह में पूर्ण कराने और सभी निर्माण कार्यों का मूल्यांकन एसडीओ से कराने के आदेश दिए। वहीं, मनरेगा के तहत बने डबरी और तालाबों में मत्स्य पालन की संभावना को देखते हुए पंचायत सचिवों को किसानों को प्रोत्साहित करने व एविश सर्वे कराने को कहा गया।बैठक में जनपद पंचायत सीईओ दीपक ठाकुर, कुरुद सीईओ अमित सेन, मगरलोड सीईओ दिव्या ठाकुर, नगरी सीईओ रोहित बोर्झा, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन, विभागीय अधिकारी, करारोपण अधिकारी एवं ग्राम सचिव उपस्थित थे।


