सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया सम्मान

धमतरी। शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान का आयोजन शिव सिंह वर्मा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी में किया। सम्मान समारोह में ए पी सोनवानी सेवानिवृत प्राचार्य,ओमप्रकाश साहू व्याख्याता,दिनेश प्रसाद सिन्हा व्याख्याता,कमलेश कुमार साहू व्याख्याता एवं योगेश कुमार बनसौर माध्यमिक शाला प्रधान पाठक का शाल , श्रीफल , पेन , डायरी एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।प्रतिवेदन वाचन प्रभारी प्राचार्य एवं संघ के संरक्षक ने किया।

संगठन मंत्री नवीन चंद्राकर ने सभी को संगठन में निष्ठा बनाए रखने।सेवानिवृत प्राचार्य एवं व्याख्याताओं ने अपनी सेवा काल में बिताए अच्छे बुरे – पल के बारे में अपने अनुभव सुनाए। कार्यक्रम का संचालन विकासखंड अध्यक्ष दयाराम साहू एवं आभार सचिव सुरेश कुमार दीपक ने किया। जिला अध्यक्ष संबोधित करते हुए संघ के उद्देश्य , फेडरेशन की मांग में सहमति,संघ के आह्वान पर उपस्थिति एवं सम्मान कार्यक्रम की सराहना की।जिला सचिव ओम प्रकाश वर्मा , कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार देवांगन , उपाध्यक्ष प्रमोद चंद्राकर , संरक्षक ओ पी साहू , झन्नालाल शर्मा , रामचंद्र देवांगन , प्रदीप शर्मा , कन्हैया लाल साहू ,उत्तम सिंह कोसरिया , केशव राम साहू , हृदय राम जुर्री , प्रेमु राम साहू ,उत्तम सिंह गंगवीर , संजय साहू , महेन्द्र सिंह धालेन्द्र ,जनार्दन सिंह गजपाल , शेखनलाल साहू ,मिलवन्त राम साहू , हेमशंकर यादव ,नारायण पुरी गोस्वामी ,अंगेश्वर साहू आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *