अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई 8 से अधिक वाहन जप्त

धमतरी।अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाया गया। कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देशन में राजस्व विभाग, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीमों ने रात में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई कर अवैध गतिविधियों पर नकेल कसी है।जिले के दोनर और सेलदीप में की गई है, खनिज एवं खान विकास अधिनियम के अंतर्गत अवैध रेत परिवहन पर 8 (आठ ) हाईवा अवैध परिवहन जब्त किए गए हैं। उक्त हाईवा कंपोसीट बिल्डिंग में रखा गया हैं।कलेक्टर ने कहा है कि अवैध खनन, रेत के अवैध भंडारण और परिवहन जैसे कार्यों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में खनिज संसाधनों की सुरक्षा एवं पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने हेतु लगातार निगरानी की जा रही है तथा इस प्रकार की कार्रवाइयाँ आगे भी जारी रहेंगी। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही खनिज संपदाओं के संरक्षण में अहम भूमिका निभा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *