राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भेंट

दुर्ग। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में हेमचंद विश्वविद्यालय के कुलपति संजय तिवारी का सम्मान पुष्प गुच्छ श्रीफल शाल ब्रह्म सम्मान पत्र भेंट कर किया गया।शहर अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने समाज में किए जा रहा है कार्यों की जानकारी दी,राष्ट्रीय महासचिव तिवारी ने कहा की शिक्षक ही वह दीपक है जो अज्ञानता के अंधकार को दूर कर समाज और राष्ट्र को ज्ञान का उजाला देते हैं। गुरु का स्थान जीवन में सर्वोच्च है। केवल पढाते ही नहीं हमें जीवन जीने की राह संस्कार और मूल्य भी सिखाते हैं। शिक्षक दिवस उनके निस्वार्थ समर्पण,प्रयास और मार्गदर्शन को सम्मान देने का अवसर है। जो हमें उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर करने में सहायक होते हैं।विश्वनाथ पाणिग्रही प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित शर्मा शहर अध्यक्ष हेमंत तिवारी बृजमोहन तिवारी राकेश दुबे राजेश वाडलियार संजय दुबे रमेश शर्मा अभिषेक अवस्थी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *