
कोतवाली पुलिस की तत्परता- घटना के कुछ ही घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार
धमतरी।थाना सिटी कोतवाली धमतरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोरिद शांति चौक निवासी,आरोपी तेजराम देवांगन उर्फ चुक्कू,उम्र 35 वर्ष,अपने छोटे भाई चंद्रकांत उर्फ पिंटू।बताया गया कि चंद्रकांत अक्सर आरोपी का मोटरसाइकिल मांगकर ले जाता था और खराब हालत में वापस करता था। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कई बार विवाद हो चुका था।दिनांक 6.9.2025 की रात लगभग 10:30 बजे इसी विवाद के चलते आरोपी तेजराम ने अपने छोटे भाई चंद्रकांत पर घर में रखी कैंची से पेट और पीठ पर हमला कर गंभीर चोटें पहुँचाई और घटना के बाद मौके से फरार हो गया।सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गवाहों की उपस्थिति में घटना में प्रयुक्त कैंची जप्त की गई।आरोपी के विरुद्ध धारा 109 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।


