पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सम्मान समारोह

धमतरी। तृतीय स्थापना दिवस महालक्ष्मी ग्रीस राधा कृष्ण कुंज हाल विवेकानंद कॉलोनी धमतरी में रविवार को11:00 बजे आयोजित किया गया था पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा अध्यक्षता छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज रायपुर के प्रांत अध्यक्ष चेतन भारती विशिष्ट अतिथि राजेश शर्मा खेदु भारती सरिता दोषी प्रेस क्लब के अध्यक्ष विशाल ठाकुर थे कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर, राज्य गीत गाकर कार्यक्रम की शुरूआत किया गया।जिल अध्यक्ष होरीलाल साहू एवं अन्य पदाधिकारी द्वारा अतिथि का फूल माला से स्वागत किया गया,समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी काम करने वाले श्रद्धा पुरेंद्र साहू जिला पंचायत सदस्य बालोद जो बर्तन बैंक चलाकर पूरे छत्तीसगढ़ में गांव गांव में स्टोर किया हुआ है  खेलकूद की क्षेत्र में दिव्या भारती निवासी भानपुरी जो कुश्ती के क्षेत्र में सात बार नेशनल खेल चुकी है छत्तीसगढ़ की गौरव बढ़ाए है। तुलसीराम साहू,चरा जो 52 किलोमीटर साइकिल चलाकर 6 राज्यों में नशा मुक्ति का संदेश दिया है,गणेश राव पवार जो समाज सेवा के क्षेत्र में ग्राम मड़ाई भाटा में बच्चों के स्कूल खोलकर सेवा दे रहा है। सरिता जोशी जो विकलांग बच्चों के लिए सार्थक स्कूल खोलकर समाज सेवा कर रही है। ऐसे विभूतियों का सम्मान किया गया।संगठन के संरक्षक श्री सुभाष चंद्र चौधरी संरक्षक आरकेएसजय सिंधु का भी सम्मान किया गया।संगठन में आर्थिक रूप से अधिक सहयोग करने वाले अशोक द्विवेदी, रामकुमार साहू,चंदूलाल मटियारा,होरीलाल साहू अध्यक्ष का मुख्य अतिथि द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया संगठन के ऐसे पदाधिकारी सदस्य जो नियमित बैठक मीटिंग में अपनी उपस्थिति देते हैं ऐसे 15 सदस्यों को शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया।

पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला के अध्यक्ष होरीलाल उद्बोधन में संगठन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह संगठन सितंबर 2022 में तैयार किया गया एवं प्रतिवर्ष स्थापना दिवस सितंबर में मनाया जाता है। प्रतिमाह बैठक किया जाता है तथा समाज सेवा के क्षेत्र में छोटा-छोटा रचनात्मक कार्यक्रम कर समाज सेवा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चियों की शादी में सहयोग  कपड़ा वितरण,कंबल वितरण,छाता वितरण,वृक्षारोपण करना,महापुरुषों की मूर्तियों के साफ सफाई,पेंशनर साथियों के सुख-दुख के काम में भागीदारी करना एवं महापौर मांग पत्र के साथ प्रस्तुत किया गया। जिसे महापौर ने शीघ्र ही उपलब्ध कराने के आश्वासन दिया गया। महापौर ने विकास के संबंध में बहुत विस्तृत जानकारी दिए जिससे बहुत सारी घोषणाएं शासन से पूरा होने वाला है। बहुत जल्द ही शहर को नया बस स्टैंड पॉलिटेक्निक कॉलेज की नया भवन एवं और कई मांग की पूरा होने की जानकारी दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *