
मंदरौद में फसल बीमा, किसान सम्मान निधि और मृदा स्वास्थ्य कार्ड का मिला लाभ
धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम मंदरौद में सेवा संकल्प शिविर आयोजित किया गया,शिविर में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।वहीं हितग्राहियों को योजनाओं की पात्रता, लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी दी तथा मृदा स्वास्थ्य के अनुसार संतुलित उर्वरक उपयोग के संबंध में जागरूक किया।किसानों ने योजनाओं के प्रमाण पत्र मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इन योजनाओं से कृषि कार्य में आर्थिक सुरक्षा, फसल जोखिम से संरक्षण और भूमि की उर्वरता संबंधी जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलती है।शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को गांव में ही शासन की योजनाओं की जानकारी और पात्र हितग्राहियों को लाभ उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

