शिकायत मिली, टीम पहुंची और मौके पर शुरू हुई कार्रवाई

पीपरछेड़ी ‘द’ में पेयजल गुणवत्ता की जांच, जलस्रोत का किया गया क्लोरीनेशन

धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत पीपरछेड़ी ‘द’ में पेयजल की गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायत पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की।अधिकारियों ने सरपंच एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में विभिन्न नल कनेक्शनों से पानी के नमूने लेकर गुणवत्ता की जांच की। साथ ही मुख्य जलस्रोत एवं मोटर पंप का क्लोरीनेशन किया गया और ग्रामीणों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल बनाए रखने संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई।पानी के नमूनों की जांच के आधार पर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने ग्रामीणों से पेयजल गुणवत्ता संबंधी समस्या होने पर तत्काल ग्राम पंचायत अथवा संबंधित विभाग को सूचना देने की अपील की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *