
सभापति कौशिल्या देवांगन के निवास पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
धमतरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 138वीं कड़ी का सामूहिक श्रवण नगर निगम सभापति कौशिल्या देवांगन के निवास पर किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और वार्डवासियों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।देवांगन ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को जोड़ने और जनभागीदारी के माध्यम से सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सहभागिता जैसे विषयों पर दिए गए संदेशों से लोगों को राष्ट्रहित में योगदान की प्रेरणा मिलती है।उन्होंने उपस्थित लोगों से जनहित एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।इस अवसर पर रामखिलावन कंवर, रितेश नेताम, कमल सेन, चंद्रहास सेन सहित कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

