क्षमा पर्व ने दिया भाईचारे और आत्मीयता का संदेश – हेमराज सोनी

दिगंबर जैन समाज के क्षमावाणी समारोह में बोले गौ सेवा आयोग के जिलाध्यक्ष

धमतरी। दिगंबर जैन मंदिर में दिगंबर जैन समाज द्वारा उत्तम क्षमा एवं क्षमावाणी पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के जिलाध्यक्ष हेमराज सोनी शामिल हुए। सोनी ने कहा कि जैन धर्म ने विश्व को अहिंसा और क्षमा का संदेश दिया है,क्षमा पर्व समाज को जोड़ने, आपसी गिले-शिकवे दूर करने और भाईचारा मजबूत करने की प्रेरणा देता है,भगवान महावीर के संदेश के अनुसार वैर को वैर से नहीं, बल्कि क्षमा से समाप्त किया जा सकता है।कहा कि गौ सेवा का मूल भाव भी अहिंसा है। उन्होंने जीव मात्र के प्रति प्रेम, करुणा और क्षमा का भाव बनाए रखने का आह्वान किया। साथ ही कहा, “यदि मुझसे जाने-अनजाने कोई भूल हुई हो तो मैं हृदय से क्षमा चाहता हूं—मिच्छामि दुक्कड़म्।”कार्यक्रम में दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष दीपक जैन, सचिव अमित जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *