सेवा संकल्प अभियान: 28 सितंबर को जिलेभर में महारक्तदान शिविर का आयोजन

एक यूनिट रक्त, किसी जरूरतमंद के जीवन की उम्मीद—आइए, रक्तदान कर बनें जीवनदाता

धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत 28 सितंबर को जिलेभर में महारक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।अभियान का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।शिविर जिला चिकित्सालय धमतरी, सिविल अस्पताल कुरूद, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मगरलोड, नगरी, गुजरा एवं पुलिस लाइन धमतरी में लगाए जाएंगे।

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने की अपील

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने युवाओं, नागरिकों, सामाजिक संगठनों और संस्थाओं से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की है।कहा कि रक्त किसी कारखाने में तैयार नहीं होता, यह केवल स्वस्थ एवं पात्र दाताओं के स्वैच्छिक रक्तदान से ही उपलब्ध होता है।आपका रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज और उसके परिवार के लिए नई उम्मीद बन सकता है। पात्र नागरिक 28 सितंबर को नजदीकी शिविर में पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान करें और इस जनहितकारी अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *