एग्रीस्टेक पंजीयन में लापरवाही पर समिति प्रबंधक से मांगा स्पष्टीकरण

25 सितंबर तक जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर होगी कार्रवाई

धमतरी। जिला पंचायत सीईओ द्वारा ग्रामीण सेवा सहकारी समिति मर्यादित सिंगपुर, विकासखंड मगरलोड के निरीक्षण के दौरान एग्रीस्टेक पंजीयन कार्य की समीक्षा की गई। इस दौरान समिति प्रबंधक द्वारा पंजीयन की प्रगति के संबंध में संतोषजनक जानकारी प्रस्तुत नहीं किए जाने पर सहकारिता विभाग ने इसे गंभीरता से लिया है और उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, जिला धमतरी ने समिति प्रबंधक को लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।कहा है कि महत्वपूर्ण एग्रीस्टेक पंजीयन कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं होना तथा निरीक्षण के दौरान स्पष्ट जवाब नहीं दिया जाना कार्य के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही को दर्शाता है।अतःसमिति प्रबंधक को 25 सितंबर तक अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करना होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर सोसायटी कर्मचारी सेवा नियम, 2018 के तहत दण्डात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *