सेवा संकल्प अभियान: गंगरेल में चला स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान

महापौर रामू रोहरा ने दिलाई स्वच्छता की शपथ, पर्यटकों से प्लास्टिक मुक्त पर्यटन स्थल बनाने की अपील

धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम में धमतरी वनमंडल द्वारा गंगरेल, मानव वन एवं अंगारमोती मंदिर परिसर में स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य पर्यटन स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।अभियान में महापौर ने भी सहभागिता की और वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों, स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए सार्वजनिक स्थलों पर कचरा नहीं फैलाने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचने का संकल्प कराया।महापौर ने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। गंगरेल जैसे प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।अभियान के दौरान लोगों को कचरे का उचित निपटान करने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने और पर्यटन स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *