गणेश झांकी-विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक

सुरक्षा, यातायात, डीजे और कानून-व्यवस्था को लेकर समितियों को दिए दिशा-निर्देश

धमतरी। गणेशोत्सव, झांकी एवं विसर्जन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने गणेश समितियों के पदाधिकारियों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की। बैठक में सुरक्षा, यातायात, ध्वनि व्यवस्था और विसर्जन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

झांकी एवं जुलूस के लिए निर्देश

  • प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्ग से ही झांकी एवं जुलूस निकाला जाए।
  • चाकू, तलवार या अन्य धारदार हथियारों का प्रदर्शन प्रतिबंधित रहेगा।
  • आपत्तिजनक नारे, गीत अथवा प्रदर्शन से बचने कहा गया।
  • एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड एवं अन्य आपातकालीन वाहनों के लिए रास्ता खुला रखा जाए।
  • समितियों के स्वयंसेवक भीड़ एवं यातायात व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करें।

नशाखोरी और हुड़दंग पर सख्ती

  • शराब या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर जुलूस में शामिल न हों।
  • नशे की हालत में वाहन न चलाएं।
  • चाकूबाजी, मारपीट, छेड़छाड़ या हुड़दंग की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
  • विवाद की स्थिति में कानून हाथ में न लेकर पुलिस को सूचित करें।

डीजे एवं ध्वनि व्यवस्था

  • डीजे का संचालन निर्धारित समय और ध्वनि सीमा के अनुरूप किया जाए।
  • अस्पताल, स्कूल एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों के आसपास तेज आवाज से बचें।
  • डीजे और झांकी के कारण यातायात प्रभावित न हो, इसका ध्यान रखें।

विसर्जन के दौरान सावधानी

  • निर्धारित विसर्जन स्थल और मार्ग का ही उपयोग करें।
  • नदी, तालाब या अन्य जलाशयों में गहरे पानी में जाने से बचें।
  • बच्चों को विसर्जन स्थल पर अकेले न भेजें।
  • वाहनों में क्षमता से अधिक लोगों को न बैठाएं और वाहन पर खड़े होकर यात्रा न करें।
  • विसर्जन स्थल पर भीड़ नियंत्रण में स्वयंसेवक पुलिस का सहयोग करें।
  • प्रशासन द्वारा निर्धारित पर्यावरण-अनुकूल व्यवस्था का पालन करें।

यातायात सुरक्षा को प्राथमिकता
दोपहिया वाहन चालक हेलमेट और चारपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का उपयोग करें। तेज गति, स्टंट और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने से बचें तथा जुलूस के दौरान सड़क पर अनावश्यक वाहन खड़ा कर यातायात बाधित न करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को दें। आपातकालीन सहायता के लिए 112 पर संपर्क करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *