
29 हितग्राहियों के एफडी बॉन्ड और लैपटॉप जब्त
धमतरी। ग्राम कोरा के एसबीआई कियोस्क संचालक केशव राम साहू, उम्र 40 वर्ष, मूल निवासी देवकोट,के विरुद्ध खाताधारकों से संबंधित 1 करोड़ 75 हजार 717 रुपये की कथित वित्तीय अनियमितता के मामले में भखारा पुलिस ने कार्रवाई कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।पुलिस के अनुसार, आरोपी पर वर्ष 2015 से 2025 के बीच खाताधारकों के लेन-देन में धोखाधड़ी, गबन एवं कूटरचना किए जाने का आरोप है,जिसकी शिकायत के आधार पर थाना भखारा में अपराध क्रमांक 102/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, उसके कथित मेमोरेंडम के आधार पर ग्राम कोरा स्थित कियोस्क सेंटर से लेनोवो कंपनी का एक लैपटॉप और 29 हितग्राहियों के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) बॉन्ड जब्त किए गए,जांच में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने के बाद आरोपी को 21 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय कुरूद में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले की विवेचना जारी है।

