धमतरी। धर्म की नगरी धमतरी में गणेशोत्सव की धूम है। हर बार की तरह इस साल भी आमापारा के बनिया तालाब में एक यूनिक उत्सव पंडाल सजा है, जहां तालाब में करीब 120 फीट रास्ता तैयार कर भगवान श्रीगणेश विराजमान है। अपने तरह के इस अनोखे गणेशोत्सव पंडाल को देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आ रहे है।
उल्लेखनीय है कि धमतरी शहर में तरिया के गणेश नाम से प्रसिद्ध आमापारा के सत्यम गणेश उत्सव द्वारा आयोजन का यह 18वां साल है। तालाब में करीब 120 फीट का रास्ता तैयार कर गहरे पानी में भव्य पंडाल सजाया गया है। इसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। समिति के कार्यकर्ता जीवेश साहू, पंकज नाग, योगेश साहू, उमेश यादव ने बताया कि तरिया के गणेश की महिमा अपार है। आयोजन का यह 18वां साल है। इस बीच बनिया तालाब में कोई भी अनहोनी घटना नहीं है। इसके पहले साल-दर साल इस तालाब में जनहानि होती थी। भगवान श्रीगणेश का यह आशीर्वाद है। बता दे कि इसके पहले बनिया तालाब में समिति की ओर से कई नयनाभिराम झांकियां सजाई जा चुकी है। इसमें समुद्र मंथन, श्रीराम सेतु, कालिया दमन की झांकी सर्वाधिक चर्चित रही। इसके अलावा धमतरी शहर की ज्वलंत ट्रैफिक समस्या की ओर शासन प्रशासन का ध्यान खींचते हुए बनिया तालाब में बाईपास सड़क की झांकी भी सजाई गई थी, जिसकी सबने सराहना करते हुए समिति के कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई की।
इस साल भी तालाब में स्थापित भगवान श्री गणेश की सुंदर प्रतिमा को देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। रायपुर,दुर्ग,भिलाई, राजनंदगांव आदि शहरों से पहुंचे श्रद्धालु बनिया तालाब में पहुंचकर भगवान का दर्शन कर इस सुंदर प्रस्तुति का तारीफ करते रहे। तालाब के गहरे पानी में इस सुंदर झांकी का निर्माण करने में सत्यम गणेश उत्सव समिति के कार्यकर्ता विकास साहू, भूपेंद्र नाग, रूपेश साहू,आशीष यादव, भोलू नाग, मोनू यादव,विनीत यादव, कुलदीप साहू, भूपेश पटेल, सुभाष यादव, पुनाराम देवांगन,जय पटेल, गोपी पटेल, गोपी यादव, गोलू यादव, गोविंद यादव, देवेंद्र ढीमर, बबलू नेताम, रोशन यादव, रवि पटेल, प्रवीण तारक, भावेश सिन्हा, युगल नाग,योगेश साहू,पप्पू साहू, जीतू यादव, कौशल यादव, पिंटू ध्रुव, रिंकू ध्रुव, आशू यादव, अमरचंद पटेल, लक्ष्मण ढीमर, भवानी यादव, संजू यादव, प्रीतम यादव,जितेश पटेल, नमन ध्रुव ,दीपक ढीमर,गजेंद्र ढीमर, पोषण साहू,प्रकाश सिन्हा, बिट्टू पटेल ,भुवन पटेल ,मनीष पटेल, हर्ष यादव, सोनू यादव,पंकज पटेल, लकी यादव आदि का सहयोग रहा।
