ऑपरेशन निश्चय के तहत कार्रवाई, 3.65 लाख का मशरूका जब्त

आरोपियों के कब्जे से 21.51 ग्राम हेरोइन, दो मोटरसाइकिल, चार मोबाइल और 8 हजार रुपए नकद, कुल करीब 3.65 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया।
धमतरी। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत कुरूद पुलिस ने हेरोइन (चिट्टा) के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार 19 सितंबर की शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि इन्वेन्चर स्कूल तिराहा, मेघा रोड के पास कुछ युवक मादक पदार्थ लेकर ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं,जिसकी सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर घनश्याम सिन्हा उर्फ घनसु ,उम्र 24 वर्ष, ढालेन्द्र रजक उर्फ बाउ,उम्र 24 वर्ष और सूरज उर्फ रजक ,उम्र 32 वर्ष को पकड़ कर तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी), 29 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।साथ ही पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

