
मकई चौक में मंच-पंडाल पर रोक, गांधी मैदान में डीजे-धरना और पुतला दहन की व्यवस्था
धमतरी। आगामी त्योहारों और आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रशासन, पुलिस, सामाजिक संगठनों और गणमान्य नागरिकों ने यातायात एवं आयोजन व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए।बैठक में तय किया गया कि मकई चौक में मंच-पंडाल नहीं लगाए जाएंगे। वहीं डीजे बजाने, धरना एवं पुतला दहन जैसे कार्यक्रमों के लिए गांधी मैदान निर्धारित किया गया है।एवं बड़े आयोजनों के लिए सक्षम प्राधिकारी की अनुमति अनिवार्य होगी।त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए सदर बाजार में एकतरफा यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी। दशहरा और अगले वर्ष जन्माष्टमी के आयोजन परेड ग्राउंड में कराने पर भी सहमति बनी।साथ ही प्रशासन ने सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से कोलाहल अधिनियम का पालन करने तथा ध्वनि विस्तारक यंत्रों का निर्धारित समय और सीमा में उपयोग करने की अपील की।

