‘मेरे सपनों का भारत’ में 97,754 विद्यार्थियों की भागीदारी, रंगों और शब्दों में गढ़ी विकास की तस्वीर

चित्रकला में 60,608 और भाषण प्रतियोगिता में 37,146 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में आयोजित विकासखंड स्तरीय ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं में कुल 97,754 विद्यार्थियों ने सहभागिता कर अपने सपनों के भारत की तस्वीर प्रस्तुत की।

चित्रकला प्रतियोगिता में जिले के 1,483 विद्यालयों के 60,608 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जबकि भाषण प्रतियोगिता में 37,146 विद्यार्थियों ने अपने विचार रखे। विद्यार्थियों ने शिक्षा, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, आधुनिक कृषि, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और तकनीकी विकास को अपने सपनों के भारत का आधार बताया।चित्रों में स्वच्छ एवं हरित भारत, विकसित गांव, आधुनिक कृषि और तकनीकी प्रगति की कल्पना दिखाई दी। वहीं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, नागरिक कर्तव्यों और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर विचार व्यक्त किए।हजारों विद्यार्थियों की व्यापक सहभागिता ने प्रतियोगिता को जनभागीदारी का स्वरूप दिया,आयोजन ने विद्यार्थियों को रचनात्मक अभिव्यक्ति के साथ राष्ट्र के भविष्य को लेकर अपनी सोच साझा करने का मंच भी प्रदान किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *