श्रीरामलला दर्शन योजना से धमतरी के 2,176 श्रद्धालुओं ने किए प्रभु श्रीरामलला के दर्शन

धमतरी। श्रीरामलला दर्शन योजना बनी जिले के श्रद्धालुओं के लिए आस्था और सुविधा का माध्यम,इस योजना के तहत अब तक धमतरी जिले से 17 यात्राओं में 2,176 श्रद्धालु अयोध्या धाम पहुंचकर प्रभु श्रीरामलला के दर्शन कर चुके हैं।योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या यात्रा के साथ आवास, भोजन, मंदिर दर्शन और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।यात्रा में काशी विश्वनाथ दर्शन भी शामिल है। विशेष ट्रेनों में सुरक्षा कर्मियों, चिकित्सकीय दल और टूर एस्कॉर्ट की व्यवस्था रहती है।

यात्रा से पहले स्वास्थ्य परीक्षण

यात्रा के लिए वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता दी जाती है। जिला प्रशासन द्वारा पात्र श्रद्धालुओं के चयन से लेकर उन्हें निर्धारित स्थल तक पहुंचाने और यात्रा के बाद वापस लाने तक की व्यवस्थाओं का समन्वय किया जाता है। यात्रा से पहले श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाता है।राज्य सरकार के अनुसार, योजना के माध्यम से अब तक प्रदेश के 42 हजार से अधिक श्रद्धालु श्रीरामलला के दर्शन कर चुके हैं,जिसमें से धमतरी के 2,176 श्रद्धालुओं की अयोध्या यात्रा जिले में योजना की व्यापक पहुंच और जनभागीदारी को दर्शाती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *