
धमतरी। शासकीय प्राथमिक शाला जामली, विकासखंड मगरलोड के प्रधानपाठक डेवेश कुमार साहू के खिलाफ शासकीय दस्तावेजों के रखरखाव में लापरवाही बरतने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।विकासखंड शिक्षा अधिकारी की जांच में शाला से सत्र 2017-18 से 2025-26 तक की दो पाठकान पंजी तथा 2024-25 से 2025-26 तक की दो बालकान पंजी गुम पाए जाने की पुष्टि हुई। इसे पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही मानते हुए विभाग ने साहू की आगामी एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने की शास्ति दी है। साथ ही भविष्य में ऐसी लापरवाही नहीं दोहराने की सख्त हिदायत दी गई है।

