पीएम जनमन से दिनेश्वरी का पक्के घर का सपना हुआ साकार

धमतरी। वनांचल ग्राम पीपरहीभर्री की विशेष पिछड़ी जनजाति कमार समुदाय की दिनेश्वरी का वर्षों पुराना पक्के घर का सपना पीएम जनमन योजना से पूरा हुआ। पति छन्नू के साथ वे लंबे समय तक बांस, मिट्टी और घास-फूस से बने कच्चे मकान में जीवन गुजार रही थीं। बरसात में घर में पानी टपकने और जंगली जानवरों का खतरा बना रहता था।पीएम जनमन के तहत पक्के आवास की स्वीकृति मिलने के बाद जिला प्रशासन के सहयोग से उनका सुरक्षित घर बनकर तैयार हुआ। घर के साथ बिजली, शुद्ध पेयजल और शौचालय जैसी सुविधाएं भी मिली हैं।वहीं सड़क संपर्क बेहतर होने से परिवार की स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य सरकारी योजनाओं तक पहुंच आसान हुई है।दिनेश्वरी ने कहा कि पक्का घर मिलने से परिवार को सुरक्षा और सम्मान मिला है तथा बच्चों के भविष्य को लेकर भी उम्मीद बढ़ी है। उन्होंने प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पीएम जनमन योजना ने उनके जैसे जरूरतमंद परिवारों के जीवन में नई उम्मीद जगाई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *