पीएम मोदी के जन्मदिवस पर दीप प्रज्ज्वलित करने की अपील

धमतरी। जिला प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा पूर्ण होने के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित करने की अपील की और नागरिकों से स्थानीय कुम्हारों द्वारा बनाए गए मिट्टी के दीप

आर्थिक रूप से प्रोत्साहित करने का भी आग्रह

खरीदकर उन्हें आर्थिक रूप से प्रोत्साहित करने का भी आग्रह किया।
इसी संदेश के साथ वर्मा ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के तिल्दा क्षेत्र स्थित मोहभट्ठा पारा पहुंचकर स्थानीय कुम्हारों से मिट्टी के दीप खरीदे। उन्होंने कहा कि मिट्टी के दीप खरीदना केवल दीप प्रज्ज्वलन की परंपरा को आगे बढ़ाना नहीं, बल्कि स्थानीय कारीगरों की मेहनत का सम्मान और उनकी आजीविका को संबल देना भी है।कहा कि 17 सितंबर को प्रत्येक परिवार अपने घर, प्रतिष्ठान या सार्वजनिक स्थल पर दीप जलाकर प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं दे और इस अवसर पर स्थानीय कुम्हारों से मिट्टी के दीप खरीदकर ‘स्थानीय के लिए vocal’ होने का संदेश भी दे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *