कोसरिया यादव समाज ने जन्माष्टमी पर कराई मटका फोड़ व कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता

संगठित रहना ही यादव समाज की असली पहचान – अनिता यादव
धमतरी। छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज नगर इकाई ने सर्व यादव समाज भवन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्साह के साथ मनाई।बच्चों की राधा-कृष्ण सजो प्रतियोगिता, मटका फोड़ और कुर्सी दौड़ आयोजन के प्रमुख आकर्षण रहे।इस अवसर पर मुख्य अतिथि जनपद सदस्य अनिता मुकेश यादव ने कहा कि सक्रिय और संगठित रहना ही यादव समाज की पहचान है।उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर सामाजिक शक्ति को मजबूत करने का आह्वान किया।इस अवसर पर अनिता यादव और सर्व यादव समाज अध्यक्ष घनश्याम यादव ने समाज को 10-10 कुर्सियां देने की घोषणा की।एल्डरमेन भागवत यादव ने एल्डरमेन फंड से भवन के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।वहीं पार्षद कुलेश सोनी ने भवन में पानी व अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *