सरस्वती शिशु मंदिर छाती में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया

धमतरी। सरस्वती शिशु मंदिर छाती में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।वहीं गीत-संगीत और दही लूट ने उत्सव का माहौल बना दिया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।वहीं शिक्षक दिवस पर विद्यालय के आचार्य, दीदी एवं आया का सम्मान किया गया। स्थानांतरण के चलते पूर्व प्रधानाचार्य ओंकार साहू को विदाई देते हुए स्वागत-सम्मान कर प्रतीक चिन्ह भेंट किया तथा नवनियुक्त प्रधानाचार्य थामेश्वर साहू का भी स्वागत किया गया।कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष चैतराम साहू, वरिष्ठ सदस्य नरसिंह चंद्राकर, मातृशक्ति, पालकगण, पदाधिकारी एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

