“एसपी के निर्देश पर ईद मिलादुन्नबी एवं आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित”

“पुलिस-प्रशासन एवं विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने पर दिया जोर”

कानून-व्यवस्था, यातायात, जुलूस एवं आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर हुई विस्तृत चर्चा”

धमतरी। एसपी के निर्देशन में आगामी ईद मिलादुन्नबी एवं अन्य त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से धमतरी पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य विभिन्न समाजों एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर आगामी त्यौहारों के दौरान कानून- व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, जुलूस एवं धार्मिक कार्यक्रमों के संचालन, प्रमुख मार्गों पर व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था एवं आपसी समन्वय सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।उपस्थित प्रतिनिधियों से कहा कि सभी त्यौहार आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाएं। आयोजन के दौरान निर्धारित नियमों एवं प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करने की अपील की तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा त्यौहारों के दौरान आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही गई,जिस पर विभिन्न समाजों एवं संगठनों के प्रतिनिधियों ने पुलिस एवं प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा त्यौहारों के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *