“जुआ-सट्टा एवं अवैध गतिविधियों पर सिहावा पुलिस ने 2 प्रकरणों में 10 जुआरियों को किया गिरफ्तार

“सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलना पड़ा महंगा” – ‘काटपत्ती’ खेलते 10 जुआरी रंगे हाथ पकड़े गए, 6,730/- नगद एवं ताश की 52 पत्ती जब्त

“अवैध गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस” – एसपी  के निर्देश पर लगातार जारी है सघन कार्यवाही

धमतरी। एसपी के निर्देश पर पुलिस द्वारा जिले में जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिहावा पुलिस ने 12 अगस्त को सार्वजनिक स्थानों पर रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर “काटपत्ती” जुआ खेल रहे कुल 10 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ निवारण अधिनियम 2022 के तहत 2 प्रकरण दर्ज किए हैं।प्रकरण क्रमांक 1 ग्राम सेमरा गौठान के अंदर स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेल रहे आरोपी छन्नू लाल साहू, उम्र 39 वर्ष एवं वेद कुमार नेताम, उम्र 26 वर्ष, को पुलिस ने मौके पर दबिश देकर गिरफ्तार किया।दोनों ग्राम सेमरा, निवासी हैं।

प्रकरण क्रमांक 2 ग्राम रतावा गौरा चौक, स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेल रहे 8 आरोपियों – सोनसाय नेताम,उम्र 27 वर्ष, जीतेन्द्र कुमार नेताम, उम्र 34 वर्ष, सिवन नेताम, उम्र 35 वर्ष,केशव नेताम,उम्र 35 वर्ष, सोनऊ राम नेताम,उम्र 30 वर्ष,गुलाब सिंह ठाकुर,उम्र62 वर्ष,महेश पल्ली ,उम्र 62 वर्ष,एवं लीलेश्वर पवार,उम्र 62 वर्ष,- को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रंगे हाथ गिरफ्तार किया तथा दोनों प्रकरणों में वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *