“गांव में नशे का सामान बेचने की शिकायत पर अर्जुनी पुलिस की सख्त कार्यवाही”

“ग्रामीणों को धमकाकर मारपीट पर आमादा हुआ आरोपी,पुलिस ने की तत्काल धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तारी, किया गया आरोपी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही”

“ग्रामीणों द्वारा लगातार की जा रही थी आरोपी के विरुद्ध नशीली पदार्थ बेचने की शिकायत

धमतरी। जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में थाना अर्जुनी पुलिस द्वारा ग्राम परसुली निवासी करण कुमार डहरिया, उम्र 22 वर्ष के द्वारा गांव में नशे का सामान बेचने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा लगातार की जा रही थी एवं ग्रामीणों द्वारा उसे समझाने का प्रयास किए जाने पर उसके द्वारा विवाद किया गया,इस मामले की शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम परसुली पहुंचकर शिकायतकर्ताओं एवं ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही थी।इसी दौरान शिकायतकर्ताओं को देखकर आरोपी करण कुमार डहरिया उत्तेजित हो गया तथा “मेरे खिलाफ थाना अर्जुनी में शिकायत क्यों किए हो” कहते हुए शिकायतकर्ता तोमेश्वर निषाद एवं धनवा राम महिलांगे के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट पर आमादा हो गया।पुलिस एवं ग्रामीणों द्वारा आरोपी को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह लगातार उग्र होकर दोनों व्यक्तियों के साथ मारपीट करने की स्थिति में बना रहा,आरोपी के इस आचरण से मौके पर शांति भंग होने तथा संज्ञेय अपराध घटित होने की पूर्ण आशंका उत्पन्न हो गई थी,जिसे देखते हुए थाना अर्जुनी पुलिस द्वारा आरोपी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दी गई। साथ ही धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक इस्तगासा तैयार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *