
“आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार ब्लेड बरामद – एसपी के निर्देशन में कुरूद पुलिस की त्वरित कार्यवाही”
धमतरी। प्रार्थी कंशु राम साहू,निवासी ग्राम बिरेतरा, थाना कुरूद द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 9 अगस्त 2026 को उनका नाबालिग पुत्र गांव के स्कूल के सामने स्थित गार्डन में बैठा था। इसी दौरान गांव का नंदलाल उर्फ नंदु ध्रुव,उम्र 20 वर्ष, निवासी बिरेतरा वहां पहुंचा और उसकी स्कूटी की चाबी मांगने लगा,चाबी देने से मना करने पर आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा अपने पास रखे धारदार ब्लेड से उस पर वार कर दिया, जिससे उसे चोट आई और खून निकलने लगा।प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कुरूद में धारा 296(ख), 118(1), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा मामले की गंभीरता को देखते हुए कुरूद पुलिस टीम ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।


