
धमतरी। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा 13 अगस्त को सुबह 10 बजे से 3 बजे तक ग्राम सिंगपुर,में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर में श्री जगन्नाथ हॉस्पिटल, रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सामान्य एवं गंभीर बीमारियों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।वहीं कैंसर से संबंधित संभावित लक्षणों या स्वास्थ्य समस्याओं वाले मरीजों को कैंसर विशेषज्ञ से सीधे परामर्श लेने का अवसर मिलेगा।अतःजिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाएं।


