सावन के दूसरे सोमवार को रुद्रेश्वर महादेव की विशेष पूजा अर्चना में शामिल हुए जनप्रतिनिधि

सावन की शक्ति और भक्ति से अध्यात्म को मिलती है नई ऊंचाई और यहीं से क्षेत्र में होता है आपसी प्रेम सद्भावना का संचार-: राजेंद्र शर्मा

धमतरी। सावन की दूसरे सोमवार को रुद्रेश्वर घाट में विशेष पूजा अर्चना करते हुए बोल बम कांवरिया संघ द्वारा महानदी की गंगा आरती उतारी गई,जिसमें राजेंद्र शर्मा, पाषर्द गण पिन्टू यादव,कुलेश सोनी, अखिलेश सोनकर, शैलेश रजक, शामिल रहे, विशेष पूजा अर्चना में भागवा वस्त्र धारण किए कांवरियों का जत्था अध्यात्म एवं भक्ति की अलग छटा बिखेर रहा था।इस अवसर पर राजेंद्र शर्मा ने कहा कि सावन की भक्ति से हमारा धर्म और अध्यात्म एक नई ऊंचाई को प्राप्त करता है और यहीं से आपसी प्रेम सद्भाव की भावना भी जागृत होती है,ऐसा आयोजन हम सबको एकता के सूत्र में बांधने वाला है जिसके लिए बोल बम कांवरिया संघ साधुवाद के पात्र हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *