धमतरी में ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ का आयोजन,

100 एआई प्रशिक्षित युवाओं को प्रमाण-पत्र और 10 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा

नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति – मंत्री ओ.पी. चौधरी

धमतरी। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त,मंत्री ओ.पी. चौधरी आज धमतरी के मराठा मंगल भवन में आयोजित ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ में शामिल तथा उपस्थित युवाओं, विद्यार्थियों एवं नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाते हुए स्वस्थ, जागरूक और राष्ट्रनिर्माण के लिए समर्पित समाज के निर्माण का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कार्यक्रम ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ के अंतर्गत उपस्थित जनसमुदाय ने प्रधानमंत्री का उद्बोधन भी लाइव सुना।प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं।अतः युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर शिक्षा, नवाचार, कौशल, खेल और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आग्रह किया।भारत की युवा शक्ति ही देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करेगी।वहीं मंत्री ओ, पी, चौधरी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश का युवा नई ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है,नशामुक्ति केवल एक सामाजिक अभियान नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण का जनआंदोलन है,यदि युवा नशे से दूर रहकर ज्ञान, तकनीक, नवाचार और उद्यमिता को अपनाएं, तो भारत विश्व की अग्रणी शक्तियों में और अधिक सशक्त स्थान प्राप्त करेगा।अतःयुवाओं से प्रधानमंत्री के आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने तथा अपने परिवार और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने का आग्रह किया।इस अवसर पर चौधरी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) प्रशिक्षण प्राप्त 100 युवाओं को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र प्रदान किए तथा सभी प्रशिक्षित युवाओं को प्रत्येक को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की तथा कृषि विज्ञान केंद्र के तकनीकी मार्गदर्शन में लगाए गए मराठा किचन मसाला एवं पकवान, महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पाद तथा अन्य प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज जब विश्व के अनेक देशों में जनसंख्या तेजी से वृद्ध हो रही है, तब भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में शामिल है,यही युवा शक्ति देश और प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी है,भारत प्रत्येक क्षेत्र में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।कहा कि वर्ष 2014 में भारत विश्व की दसवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, जो आज चौथे स्थान पर पहुंच चुका है और शीघ्र ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है।चौधरी ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, नवाचार और तकनीक के क्षेत्र में देश ने उल्लेखनीय प्रगति की है।युवाओं से सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग का आग्रह करते हुए कहा कि व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम एवं अन्य डिजिटल मंचों पर भ्रामक और नकारात्मक सामग्री भी प्रसारित की जाती है,युवाओं को सजग रहकर विवेकपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता है,आज भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण, मोबाइल निर्माण और स्टार्टअप के क्षेत्र में देश ने नई पहचान बनाई है,जहां कुछ वर्ष पूर्व देश में स्टार्टअप की संख्या सीमित थी, वहीं आज एक लाख से अधिक स्टार्टअप नवाचार और रोजगार सृजन का माध्यम बन चुके हैं।अतः युवाओं से नवाचार, उद्यमिता और तकनीक आधारित रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने नशामुक्त समाज के निर्माण तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प दोहराया।इस अवसर पर विभिन्न विभागों  के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *