टेलेंट हंट परीक्षा 1 अगस्त को, विद्यार्थियों को समय से पहुंचने के निर्देश

धमतरी। सर गौरीशंकर श्रीवास्तव चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से टेलेंट हंट परीक्षा का आयोजन 1 अगस्त को प्रातः 10 बजे से नूतन इंग्लिश स्कूल एवं नूतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (हिंदी माध्यम), मराठा पारा, धमतरी में होगा।इस संबंध में ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी डॉ. हीरा माहवर द्वारा जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। पत्र में कहा गया है कि परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों को एक प्रभारी शिक्षक के साथ निर्धारित समय से 30 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र में उपस्थित कराया जाए, ताकि परीक्षा का संचालन सुचारू एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न हो सके,इस परीक्षा मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानना, उनमें प्रतिस्पर्धी भावना विकसित करना तथा भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित करना है।अतःसभी विद्यालयों से परीक्षा को सफल बनाने में सहयोग करने तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।ट्रस्ट द्वारा परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *