एसपी धमतरी के निर्देशन में पुलिस थाना कुरूद द्वारा 1st Education Foundation (प्रथम अरोरा) में आयोजित हुआ व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम

“जागरूक युवा, सुरक्षित समाज” :विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को नशामुक्ति, साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों एवं महिला-बाल सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

धमतरी। एसपी के निर्देशन में जिलेभर में संचालित जनजागरूकता अभियानों के अंतर्गत थाना कुरूद पुलिस द्वारा 1st Education Foundation (प्रथम अरोरा) में विद्यार्थियों,अभिभावकों एवं संस्थान के शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों विशेषकर विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति, साइबर अपराधों, सड़क दुर्घटनाओं तथा महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था,कार्यक्रम के दौरान कुरूद पुलिस के अधिकारियों ने उपस्थित विद्यार्थियों को नशामुक्ति अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उसके परिवार, शिक्षा, भविष्य एवं समाज पर भी गंभीर दुष्प्रभाव डालता है तथा यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के महत्व पर विशेष जोर दिया गया,हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन नहीं चलाने, यातायात संकेतों का पालन करने तथा अभिभावकों से विशेष रूप से आग्रह किया गया कि वे अपने बच्चों को बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने की अनुमति न दें तथा स्वयं भी यातायात नियमों का पालन कर बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत बनें।साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत वर्तमान समय में बढ़ रहे ऑनलाइन अपराधों एवं डिजिटल धोखाधड़ी के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई।साथ ही साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।कार्यक्रम में महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई,छात्राओं एवं महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लेने तथा उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों से भी अपील की गई कि वे बच्चों के व्यवहार, मित्र मंडली एवं ऑनलाइन गतिविधियों पर सकारात्मक निगरानी रखें,नियमित संवाद बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।पुलिस एवं समाज के संयुक्त प्रयासों से ही अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षित वातावरण का निर्माण संभव है तथा कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने नशामुक्त समाज, सुरक्षित यातायात, साइबर सुरक्षा तथा महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति सदैव जागरूक रहने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *