अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

दो अलग-अलग टीमों ने पोढ़ीडीह और कोरगांव में दबिश देकर 34.150 बल्क लीटर महुआ शराब जब्त

धमतरी। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण और विक्रय के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में आबकारी विभाग की दो अलग-अलग विशेष टीमों ने दो स्थानों पर दबिश देकर दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया।
पहली कार्रवाई गठित टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर ग्राम पोढ़ीडीह, थाना सिहावा में आरोपी शंकर लाल नेताम,के निवास पर दबिश दी।तलाशी के दौरान महुआ शराब बरामद की गई तथा आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर  न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।दूसरी कार्रवाई ग्राम कोरगांव, थाना मगरलोड में आरोपी संतोष कुमार, उम्र 38 वर्ष के कब्जे से महुआ शराब जब्त की गई तथा आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।कलेक्टर ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अवैध मदिरा के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सतत निगरानी रखते हुए सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *