रथयात्रा के दिन,सुबह से जगन्नाथ मंदिर हजारों लोग दर्शन को पहुँचे

जुग जुग से महाप्रभू जन जन के नाथ, उनकी कृपा से ही कल्याण- पँ राजेश

धमतरी। इस साल भी भगवान जगन्नाथ के भक्तों की सुबह से मंदिर में कतार लग गई,बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने लाइन में लग कर जगन्नाथ भगवान के दर्शन किये और गजा मूंग का प्रसाद लिया।धमतरी के धर्म प्रेमी और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पँ राजेश शर्मा ने भी सुबह मंदिर जाकर महाप्रभु के दर्शन किये,रथ पर चढ़ कर आरती की,इसके बाद परिवार सहित नारियल फोड़ कर पवित्र रथ यात्रा को प्रारंभ किया,फिर सबने मिल कर रथ को खींचने का पुण्य भी किया,पँ राजेश ने कहा कि जगन्नाथ महाप्रभू सारे जग के नाथ है हम सब उनके भक्त और सेवक और संतान है, उनकी कृपा के बिना कल्याण नही है, प्रभु से यही प्रार्थना है कि धमतरी की समृद्धि और गौरव लगातार उचाईयो की ओर बढ़े।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *