

युवा सट्टा, नशे, चाकूबाजी, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर और प्रभावी कार्यवाही के दिए निर्देश, पैदल एवं विजिबल पेट्रोलिंग बढ़ाने पर जोर
धमतरी। एसपी भावना पांडेय ने जिले के मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।बैठक का उद्देश्य पुलिस एवं मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए आमजन से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करना रहा,बैठक में एसपी ने मीडिया प्रतिनिधियों से जिले मेंकानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था तथा जनसुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने संबंधी सुझाव आमंत्रित किए,जिस पर मीडिया प्रतिनिधियों ने युवा सट्टा, नशे के बढ़ते प्रभाव, चाकूबाजी की घटनाओं, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई, ई-रिक्शा के कारण शहर में लगने वाले जाम तथा संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस चौकी स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव रखे।एसपी ने कहा कि धमतरी पुलिस नशे, सट्टा, अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है तथा आगामी दिनों में इन पर और अधिक प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी,शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पैदल पेट्रोलिंग एवं विजिबल पेट्रोलिंग (Visible Policing) को और सशक्त बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस की सक्रिय उपस्थिति से अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ आमजन में सुरक्षा की भावना और मजबूत होगी।पुलिस और मीडिया समाज के प्रति समान रूप से जवाबदेह हैं। मीडिया सकारात्मक कार्यों को जनता तक पहुंचाए, वहीं यदि कहीं कोई कमी या शिकायत हो तो उसे भी निष्पक्ष रूप से पुलिस के संज्ञान में लाए।


