जिला बदर आरोपी को किया गिरफ्तार,आदेश का उल्लंघन करते पाये जाने पर भेजा गया जेल

आरोपी के विरुद्ध हत्या, लूट, मारपीट एवं आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर अपराध पूर्व से दर्ज

धमतरी। थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जिला बदर आरोपी सागर ढीमर उर्फ विक्की गिडडी उम्र 23 वर्ष, निवासी नयापारा वार्ड,आमातालाब रोड क्षेत्र में घूम रहा है,जिसकी सूचना की तस्दीक करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ कर पूछताछ के दौरान आरोपी से जिला बदर आदेश से छूट अथवा जिले में प्रवेश की वैध अनुमति संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु वह कोई वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सका तथा स्वयं स्वीकार किया कि उसके पास जिले में प्रवेश की अनुमति नहीं है,जिस पर आरोपी द्वारा जिला बदर आदेश का उल्लंघन किए जाने पर उसके विरुद्ध धारा 223 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 15 के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *